फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अहमदाबाद स्टेडियम के बाद अब मेडिकल कॉलेज का नाम पीएम मोदी के नाम पर होगा, एएमसी ने लिया फैसला

Thu, 15 Sep 2022 09:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज मणिनगर विधानसभा में है जिसको एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट संचालित करता है। खबरों के मुताबिक मणिनगर प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रह चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) मेट मेडिकल कॉलेज का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होने जा रहा है। एएमसी की स्थायी समिति ने कॉलेज का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन


एएमसी की कार्यकारिणी की बैठक 14 सितंबर को हुई थी, जिसमें बैठक में सर्वसम्मति से मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज करने का निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज जल्द ही पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा।

अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज मणिनगर विधानसभा में है जिसको एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट संचालित करता है। खबरों के मुताबिक मणिनगर प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रह चुकी है। यहां से वह विधानसभा चुनाव जीतकर तीन बार विधायक रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रैजुएट स्तर के मेडिकल कोलेज संचालित होते हैं।
विज्ञापन


पहले सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम बदलकर पीएम के नाम पर हुआ था
इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम रख दिया था। अब यह दूसरा मौका है जब कोई संस्थान पीएम मोदी के नाम पर होगा। सरदार पटेल का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें