लगभग 58 घंटे की जद्दोजहद के बाद रविवार सुबह पुलिस और बचाव दल ने बोरवेल में गिरी 18 महीने की मासूम के शव को बाहर निकाल लिया है। मामले को देख रहे सब इंस्पेक्टर एन श्रीधर रेड्डी ने बताया कि बच्ची के शरीर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बोरवेल को फ्लश करना पड़ा। जिस कारण बच्ची के शरीर के टुकटे बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को घरवालों को सौंप दिया जाएगा।
#Telangana: Mortal remains of 18-months-old girl, who fell into an open borewell in Vikarabad on June 22, found at 245 feet, earlier today. pic.twitter.com/WgZY5q0RIn
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
बता दें कि तेलंगाना के विकाराबाद में 22 जून को अपनी बड़ी बहन के साथ खेलते हुए मासूम 245 फिट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जिसके बाद से बचाव दल और पुलिस बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू की। बचाव दल के साथ एनडीआरएफ की टीम, अग्निशमन विभाग और ओएनजीसी की टीम भी लगी हुई थी। बच्ची को बचाने के लिए उसे समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा था। साथ ही उसकी स्थिति पर सेंसिटिव कैमरों से नजर रखी जा रही थी।
बचाव दल ने उसे बचाने के लिए बोरवेल के बगल में एक गड्ढ़ा खोदना शुरू किया, लेकिन पत्थरीली जमीन और बारिश के कारण बचाव कार्य में लगातार बाधाएं आ रही थी। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने बोरवेल के मालिक माल्ला रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 336 के तहत केस दर्ज कर लिया है।