फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: पहले से टिकट बुक करा चुके तो देना होगा अतिरिक्त चार्ज

Sun, 25 Jun 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
train - फोटो : PTI
विज्ञापन
1 जुलाई से लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को लागू होने के बाद ट्रेनों के एसी और फर्स्ट क्लास में सफर के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अततिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक जीएसटी के लागू होने की वजह से रेल का सफर 10 से15 रुपये महंगा हो जाएगा। जैसे आप पहले कोई टिकट 2000 रुपये की खरीदते थे अब उसके लिए आपको 2010 रुपये चुकाने पड़ेंगे। क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद से टिकट पर लगने वाला सेवा शुल्क महंगा हो जाएगा।

पहले 4.5 फीसद सेवा कर लगता था जो अब 5.0 फीसदी लगेगा। यह चॉर्ज मूल किराए पर लगेगा। यात्रा के दौरान यात्रियों से टिकट चेकिंग स्टॉफ 10 से 15 रुपये तक वसूल करेगी। यह राशि डिफेंस खाते में जाएगी। हालांकि अभी इसके लिए रेलवे ने यह तय नहीं कर पाया है कि वह यात्रियों से यह राशि कैंसे लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें