सरमा ने कहा, कई इलाकों से अफ्स्पा हटने से प्रदेश में शांति पूर्ण वातावरण के एक नए क्षितिज की शुरुआत होगी। मैं असम और पूरे पूर्वोत्तर की ओर से इस ऐतिहासिक कदम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।
अफ्स्पा हटने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को उल्फा-आई समेत अन्य चरमपंथी संगठनों से हथियार डालने की अपील की है। सरमा ने विधानसभा में कहा, मैं सभी चरमपंथी संगठनों से आगे आकर हथियार डालने और असम के विकास में सहयोग की अपील करता हूं। आपके सहयोग से हम असम को देश का शक्तिशाली राज्य बनाएंगे।
विज्ञापन
सरमा ने कहा, कई इलाकों से अफ्स्पा हटने से प्रदेश में शांति पूर्ण वातावरण के एक नए क्षितिज की शुरुआत होगी। मैं असम और पूरे पूर्वोत्तर की ओर से इस ऐतिहासिक कदम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।
मणिपुर की पार्टियों ने की पूरी तरह अफ्स्पा हटाने की मांग
केंद्र सरकार की ओर से कुछ ही इलाकों से अफ्स्पा हटाने पर असंतोष जताते हुए मणिपुर की राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह अफ्स्पा हटाने की मांग की है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने ही नहीं बल्कि मणिपुर सरकार में भाजपा के सहयोगी दल नगा पीपुल्स फ्रंट ने भी आवाज बुलंद करते हुए पूर्ण रूप से अफ्स्पा हटाने की मांग दोहराई।