फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांटेज इंडिया एनजीओ मामले में सीबीआई ने तीन और लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 09:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन
दिल्ली की एक अदालत ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की एक करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर सहित चार लोगों को विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


यह मामला ‘एडवांटेज इंडिया’ नाम के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को विदेशी चंदा के जरिए मिले 90 करोड़ रूपये के कथित गबन से जुड़ा है। यह एनजीओ तलवार का है।

मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार कश्यप ने यास्मीन, तरूण कपूर, प्रदीप सूद और जतिन वढेरा को जेल भेज दिया, जबकि उनकी गिरफ्तारी की प्रकिया पर सीबीआई से शुक्रवार तक स्पष्टीकरण मांगा।

सीबीआई द्वारा चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में दिए जाने के अनुरोध पर अदालत ने यह आदेश दिया। अदालत शुक्रवार को इस बारे में फैसला करेगी कि चारों लोगों को सीबीआई हिरासत में भेजा जाए या नहीं।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक यास्मीन ने एडवांटेज इंडिया को मिले चंदा को दूसरे मद में इस्तेमाल करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी और वह तलवार से संबद्ध कंपनियों की रोजमर्रा के कामकाज को देखती थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को संदेह है कि तलवार के एनजीओ एडवांटेज इंडिया को मिले धन को इधर-उधर करने में कपूर की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि तलवार से जुड़ी कंपनियों की रोजमर्रा के कामों की जिम्मेदारी कपूर की थी।

सीबीआई ने तलवार को जुलाई में गिरफ्तार किया था, तभी से वह न्यायिक हिरासत में है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद तलवार को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके लाया गया। यह मामला सीएसआर योजना के तहत भारत में शिक्षण और सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए मिले विदेशी धन के दुरुपयोग का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें