फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: नौकरी का झांसा देकर ठगी, 30 नवंबर तक गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द; मां के शव के पास रातभर बैठा रहा मासूम

Thu, 19 Oct 2023 04:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में नौकरी दिलाने का वादा किया था। चारों आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए चयनित सूची और ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा था।
विज्ञापन
Maharashtra Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नौकरी की तलाश करने वाले दो व्यक्तियों से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज  किया है। आरोपिओं ने शिकायतकर्ता से सितंबर 2021 से अक्तूबर 2023 तक 12.35 लाख रुपये वसूले थे।

विज्ञापन


आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में नौकरी दिलाने का वादा किया था। चारों आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए चयनित सूची और ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा था। जब दोनों शिकायतकर्ताओं को नौकरी नहीं मिली, तो वे आरोपियों से पैसे वापस करने की मांग करने लगे। हालांकि, आरोपियों ने पैसा वापस नहीं किया। 

आरोपियों की पहचान अनिकेत अठावले, अभिजीत सालुंके, सचिन जाधव और मनोज मोहिते के तौर पर की गई है। पैसे वापस नहीं मिलने पर दोनों व्यक्ति आरोपियों के खिलाफ नवी मुंबई के खंडेश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 30 नवंबर तक के लिए रद्द
गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपनी सभी उड़ानें 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। परिचालन कारणों से विमानना कंपनी ने यह फैसला लिया है। विमानन कंपनी ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रही कंपनी ने तीन मई से ही अपनी सभी उड़ाने बंद कर रखी हैं।

मराठा आरक्षण की मांग करने वाले एक कार्यकर्ता ने जान दी
मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 45 वर्षीय मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने गरुवार तड़के कथित तौर पर अपनी जान दे दी। उसने अपने सुसाइड नोट में समुदाय के लोगों से इस मुद्दे के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। अपने सुसाइड नोट में सुनील कावले ने समुदाय के लोगों से 24 अक्तूबर को मुंबई में इकट्ठा होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब एकमात्र मिशन, पहले मराठा आरक्षण और उसके बाद चुनाव है।

पद्मश्री बंगारू आदिगलर का निधन
तमिलनाडु में मेलमारुवथुर अधिपराशक्ति सिद्ध पीठम के संस्थापक पद्मश्री बंगारू आदिगलर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

गर्भवती मां के शव के पास पूरी रात बैठा रहा चार साल का बेटा
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आइसक्रीम लेने के लिए अपने चार साल के बेटे के साथ निकली एक गर्भवती महिला गुरुवार सुबह एक नदी पुल के पास मृत पाई गई। पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेसी ने कहा कि सुषमा काकड़े अपने बेटे दुर्वंश के साथ बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बल्लारपुर में टीचर्स कॉलोनी स्थित अपने घर से गई थीं, लेकिन समय पर वापस नहीं लौटीं। उनके पति पवनकुमार काकड़े, एक बैंक कर्मचारी और अन्य रिश्तेदारों ने कुछ समय तक उनकी तलाश की और फिर बल्लारपुर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पवनकुमार और उसके परिजनों को सूचना दी कि सुषमा का शव राजुरा-बल्लारपुर रोड पर वर्धा नदी पुल के पास मिला है और जब पुलिस की एक टीम गुरुवार सुबह 4 बजे मौके पर पहुंची, तो शव के पास परेशान बैठा था।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के डेंडुलुरु मंडल में एक सरकारी स्वयंसेवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वयंसेवक शिव कुमार को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। नुजुविदु डीएसपी अशोक गौड़ ने बताया कि हमने सबूतों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। नाबालिग लड़की ने गांव के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान स्कूल छोड़ दिया। एक स्वयंसेवक शिव कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके माता-पिता ने उसके शरीर में बदलाव देखा और उसे अस्पताल ले जाया गया। तब पता चला कि वह गर्भवती है। माता-पिता ने मामला दर्ज कराया है। विशेष टीमों के साथ हमने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उसे पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें