फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: मुंद्रा पोर्ट पर ड्रग्स पकड़े जाने के बाद अदाणी समूह का बड़ा फैसला, इन तीन देशों से कार्गो के आने पर रोक

Mon, 11 Oct 2021 09:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के बंदरगाहों में हाल ही में अफगानिस्तान और ईरान से आए कंटेनरों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। इन घटनाओं के मद्देनजर अदाणी समूह ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
गुजरात का मुंद्रा पोर्ट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी पोर्ट ट्रस्ट ने सोमवार को कहा कि उसके टर्मिनलों पर अब ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाले कार्गो शिपमेंट नहीं लिए जाएंगे। यह फैसला 15 नवंबर से लागू होगा। अदाणी समूह की तरफ से यह कदम गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में एक कार्गो से ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

अदाणी समूह के एलान में क्या?

अदाणी समूह ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा- "15 नवंबर से अदाणी पोर्ट ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले कार्गो को नहीं लेगा।" यह एडवायजरी अदाणी के संचालन और नियंत्रण वाले सभी टर्मिनल्स पर लागू होगी। 

इससे पहले 13 सितंबर को अदाणी समूह द्वारा संचालित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से दो कंटेनर में तीन हजार किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। बताया गया था कि यह कंसाइनमेंट अफगानिस्तान से आया था, जहां तालिबान के आने के बाद नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन

नवी मुंबई के पोर्ट से भी बरामद हो चुकी है हेरोइन

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो दिन पहले ही मुंबई से 25 किलो हेरोइन पकड़ी थी। इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये बताई गई। हेरोइन मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद हुई थी। बताया गया था कि यह कंटेनर ईरान से आया था और इसे मूंगफली के तेल की खेप के बीच छिपाकर लाया जा रहा था। इस मामले में डीआरआई ने नवी मुंबई इलाके से जयेश सांघवी नाम के एक बिजनेसमैन को भी गिरफ्तार किया था। पिछले महीने इसी तरह मुंबई एयरपोर्ट से करीब 5 किलो हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार हुई थीं। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें