फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: श्रीलंकाई टीम ने विश्व कप के लिए जर्सी लॉन्च की, दो दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी का भी अनावरण

Mon, 11 Oct 2021 08:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई आगामी वर्ल्डकप के लिए 13 अक्तूबर को अपनी जर्सी का अनावरण करेगा। भारतीय क्रिकेट टीम सुपर 12 के ग्रुप-2 में है।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम की नई जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट यूएई और ओमान में खेला जाएगा। इसके लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भी पूरी तरह तैयार है। श्रीलंकाई टीम को इस बार फाइनल राउंड के लिए क्वालीफिकेशन नहीं मिली है और उन्हें पहले क्वालीफिकेशन राउंड खेलना होगा। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंकाई टीम ने सोमवार को अपनी जर्सी भी लॉन्च की। इसकी तस्वीर श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर शेयर की। फैंस इस जर्सी को खूब पसंद भी कर रहे हैं। तस्वीर में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल नजर आ रहे हैं। 

श्रीलंका क्रिकेट टीम क्वीलाफिकेशन राउंड में अपना पहला मैच 18 अक्तूबर को खेलेगी। टीम का पहला मैच नाम्बिया के साथ होगा। बोर्ड ने हाल ही में फाइनल टीम का एलान भी किया था और 15 सदस्यीय टीम में चार बदलाव भी किए। 

विश्व कप के लिए स्पिनर अकिला धनंजय, बल्लेबाज पथुम निसंका, तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया। इन चारों ने आलराउंडर लाहिरू मदुशंका और कमिंदु मेंडिस, स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा और अनुभवी तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप की जगह ली।
विज्ञापन

श्रीलंका की विश्व कप टीम
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, पथुम निसांका, चरित असलांका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिन्दु हसरंगा, दुष्मंथ चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो।

13 अक्तूबर को भारतीय जर्सी का अनावरण
बीसीसीआई आगामी वर्ल्डकप के लिए 13 अक्तूबर को अपनी जर्सी का अनावरण करेगा। भारतीय क्रिकेट टीम सुपर 12 के ग्रुप-2 में है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। वहीं, ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और वनडे की विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड और दो क्वालिफायर टीमें शामिल हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें