फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे ऊपर कोई विवाद रहित कर बकाया नहीं : अभिनेता महेश बाबू

Sun, 30 Dec 2018 05:03 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
महेश बाबू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार महेश बाबू ने शनिवार को कहा कि उनके ऊपर ऐसा कोई विवाद रहित कर बकाया नहीं है। उन्होंने कहा, वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, जो सभी राजकोषीय कानूनों का पालन कर रहा है। तेलगु फिल्म अभिनेता महेश बाबू का यह बयान उनके दो बैंक खाते वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की तरफ से अटैच कर दिए जाने की कार्रवाई के बाद आया है। 

विज्ञापन


अभिनेता की कानूनी टीम का कहना है कि इस मामले में एक विवाद अदालत के सामने लंबित है। टीम ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा था कि हैदराबाद के जीएसटी कमिश्नर ने 18.5 लाख रुपये के विवादित बकाया कर के लिए बैंक खातों को अटैच किया है। 

यह कर वित्त वर्ष 2007-08 में ब्रांड एंबेसडर सेवाएं देने के बदले बकाया होने का दावा किया गया है, जो ब्याज व पेनल्टी मिलाकर 73.5 लाख रुपये तक पहुंच जाने की बात कही गई है। लेकिन यह कर योग्य सेवाएं नहीं थीं। ब्रांड एंबेसडर सेवाओं को जुलाई 2010 में कर के दायरे में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें