फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: भारत में कोरोना के नए मामलों में 38% इजाफा, बीते 24 घंटे में 10,542 केस, सक्रिय मामले 63 हजार के पार

Wed, 19 Apr 2023 10:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं।
विज्ञापन
How to book covid 19 booster dose - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 38 फीसदी की वृद्धि हुई है। जहां मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे वहीं आज दस हजार 542 केस सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के 63 हजार 562 मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 38 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,45,401 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 190 पहुंच गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें केरल में हुईं।


देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 4.47 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.67 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,50,649 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें