फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: भारत में कोरोना के नए मामलों में आ रही कमी, बीते 24 घंटे में 7,633 केस, सक्रिय मामले 61,000 पार

Tue, 18 Apr 2023 10:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,34,859 हो गई है।
विज्ञापन
How to book covid 19 booster dose - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात हजार 633 नए मामले मिले हैं। जहां नए मामलों में कमी आई है वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के 61 हजार 233 मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 4,48,34,859 हो गई है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 5 लाख 31 हजार 152 पहुंच गई। सबसे ज्यादा चार मौतें दिल्ली में हुईं। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई। मृतकों की संख्या में केरल की तरफ से भी चार मौतों का इजाफा किया गया है। 


देश में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 0.14 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर 98.68 फीसदी है। कोरोना से सही होने वालों की संख्या 4,42,42,474 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें