महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल अग्निकांड में सात लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को बताया कि सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाटे को निलंबित कर दिया गया है जबकि दो स्टाफ नर्स सहित चार लोगों की सेवा समाप्त की गई है।
बता दें कि बीते 9 जनवरी को भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए नागपुर के विभागीय आयुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बुधवार को मिली जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाटे को निलंबित किया गया है। जबकि सहायक सिविल सर्जन के पद पर तैनात डॉ. सुनीता बडे को पद से हटा कर गैर कार्यकारी पद पर भेजा गया है।