फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Alliance: मुंबई में 25 और 26 अगस्त को हो सकती है I.N.D.I.A की अगली बैठक, सूत्रों ने दी जानकारी

Thu, 27 Jul 2023 10:42 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

ऐसा पहली बार होगा कि 'इंडिया' के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने जा रही है जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के नेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन ' इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की अगली बैठक मुंबई में 25 और 26 अगस्त को होगी। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि यह बैठक शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी और  इसमें कांग्रेस का भी सहयोग होगा।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा कि 'इंडिया' के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने जा रही है जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है। विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) द्वारा पटना में आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने की थी।

मुंबई की बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण होगी इसमें इस गठबंधन के किसी संयोजक के नाम पर फैसला हो सकता है और समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है। इसके साथ ही इसी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल के संबंध में चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए गत 18 जुलाई को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस  (INDIA) नाम से नए गठबंधन की घोषणा की थी। विपक्षी दलों ने कहा था कि यह I.N.D.I.A 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पराजित करेगा।

इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें