Pakistan: आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच उठे विवाद को चर्चाओं के जरिए थामने की कोशिश की जा रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों देशों के नेता इसको लेकर बैठक करेंगे।
अगले महीने एक अफगान तालिबान नेता के पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद हैं। दूसरी ओर, आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर द्विपक्षीय तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तानी मौलवी का काबुल दौरा करने की चर्चाएं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट यह बात सामने आई हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अफगानी आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने का लगातार मांग कर रहा हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, यह दौरे टीटीपी को लेकर काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव को कम करने की कोशिश हैं। गौरतलब हैं कि दो साल से अधिक समय पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए थे। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अफगान तालिबान के एक वरिष्ठ नेता और कंधार प्रांत के गवर्नर मुल्ला शेरिन अखुंद के अगले माह इस्लामाबाद में आने की उम्मीद हैं। इस दौरान खुफिया और विदेश कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल होने की संभावनाएं हैं।
इसी बीच, अफगान के काबुल में तालिबान के वरिष्ठ नेताओं से जमीयत उलेमा-ए-इस्लामा फजल (जेयूआई-एफ) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान मुलाकात कर सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, आंतरिक मंत्रालय और विदेश कार्यालय ने कई बैठकों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। गौरतलब है कि टीटीपी के साथ व्यवहार को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मतभेद हो गए हैं, पाकिस्तान ने अफगान सरकार पर आतंकवाद के खतरे को खत्म करने में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।