फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल बाद अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2016 12:31 PM IST
'टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
साल 2008 में अहमदाबाद में अंजाम दिए गए सीरियल बम धमाकों के आरोपी नासिर रंगरेज को दबोच लिया गया है। गुजरात एटीएसएस ने कर्नाटक से रंगरेज को दबोचा। करीब 8 साल से फरार चल रहा आरोपी पुलिस को अब तक चकमा देता रहा।
विज्ञापन


अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को सिलसिलेवार 21 बम धमाकों को अंजाम दिया गया था, जिनकी चपेट में आकर 56 लोगों की जान चली गई थी।

70 मिनट के दौरान हुए बम धमाकों में 200 लोग घायल हुए थे। हालांकि बम धमाकों को कम तीव्रता का बताया गया था। ऐसे ही धमाके एक दिन पहले बंगलुरु में हुए थे।

आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी ने बम धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। गुजरात पुलिस ने इन धमाकों के संदिग्ध मास्टरमाइंड मुफ्ती अबू बशीर के साथ नौ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अगले ही दिन झारखंड में बम धमाके हुए थे। 
विज्ञापन


अहमदाबाद में टिफिन बॉक्स में बम रखे गए थे, जिन्हें साइकिल के कैरियर पर प्लांट कर धमाकों को अंजाम दिया गया था। ऐसे ही धमाके साल 2008 में मई के महीने में जयपुर में भी किए गए थे।
विज्ञापन


आठ वर्षों बाद आरोपी नासिर रंगरेज का पकड़ा जाना इस बमकांड के कई और राज खोल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें