फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल तस्करी मामला: अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी वर्चुअल रूप से दिल्ली कोर्ट में हुईं पेश,कोर्ट रूम में पेश होने का आदेश

Thu, 30 Sep 2021 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं, लेकिन इस मामले में अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई पर सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कथित कोयला तस्करी मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी दिल्ली कोर्ट में पेश हुईं। रुजिरा बनर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली कोर्ट के सामने पेश हुईं। रुजीरा के वकील ने अदालत से कहा कि वह 12 अक्तूबर को होने वाली अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होंगी।  

 इससे पहले इस मामले की जा कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने भी रुजीरा बनर्जी को समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था, लेकिन रुजिरा बनर्जी एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुईं। जांच एजेंसी का आरोप है कि बार-बार समन भेजने के बावजूद वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


ईडी के समन पर रुजिरा नहीं हुई पेश
ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया  इसे देखते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने रुजिरा को कोर्ट में तलब किया था रुजिरा को 19 सितंबर को समन भेजा गया था, लेकिन रुजिरा ने कहा था कि वह निजी कारणों से हाजिर नहीं हुई थीं। 1 सितंबर को भी ईडी ने रुजिरा बनर्जी को पेश होने के लिए समन जारी किया था, लेकिन वो पेश नहीं हुई थीं।

अभिषेक बनर्जी से ईडी 9 घंटे कर चुकी है पूछताछ
बता दें कि पिछले दिनों अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में ईडी दफ्तर में पेश हुए थे। 6 सितंबर को अभिषेक बनर्जी से ईडी के अधिकारियों ने इस मामले में 9 घंटे तक पूछताछ की  थी। इसके बाद अभिषेक बनर्जी की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। अभिषेक बनर्जी ने अदालत से अपील की थी कि वो ईडी को निर्देश दे कि वो उन्हें तथा उनकी पत्नी को समन ना भेजे। हालांकि, अभिषेक बनर्जी को अदालत से राहत नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें