टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा उन नेताओं को शामिल कर रही है, जिन्हें टीएमसी ने बाहर किया है। ऐसे लोगों को न तो टीएमसी स्वीकार करती है और न ही राज्य की जनता।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा उन नेताओं को शामिल कर रही है, जिन्हें टीएमसी ने बाहर किया है। लेकिन आप देखिएगा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता उन्हें करारा जवाब देंगी।
विज्ञापन
भाजपा पर अभिषेक बनर्जी का कटाक्ष
पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार जून मालिया के समर्थन में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेल्दा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने जिले के मिदनापुर के मौजूदा भाजपा सांसद दिलीप घोष पर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत कम काम करने का आरोप लगाया।
TMC ने किया बाहर तो भाजपा ने किया शामिल- अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी द्वारा नकारे गए नेताओं से भाजपा ने संपर्क साधा है, क्योंकि वो लोग सिर्फ अपने हित के बारे में ही सोचते हैं। ऐसे लोगों को न तो टीएमसी स्वीकार करती है और न ही राज्य की जनता। गौरतलब है कि उनका इशारा सांसद अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी के एक दिन पहले भाजपा में शामिल होने की ओर था।
विज्ञापन
टीएमसी के दो सांसदों ने थामा था भाजपा का दामन
सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र बैरकपुर के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद नाखुश थे और दिब्येंदु अधिकारी की 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद से भाजपा के साथ निकटता थी, उनके भाई सुवेंदु अधिकारी उस चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। दिलीप घोष पर कटाक्ष करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा सांसद कोलकाता के दूर स्थित 'इको पार्क' में सुबह की सैर के दौरान केवल अनर्गल टिप्पणियां करते हैं, लेकिन उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को जब उनकी जरूरत थी तब वह कभी नहीं मिले।