फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन के मिग-21 ने गिराया था पाक एफ-16, मौजूद हैं इलेक्ट्रॉनिक सबूत : भारत

Sun, 10 Mar 2019 04:17 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने शनिवार को फिर कहा कि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के मिग-21 बाइसन ने ही पाकिस्तान के एफ-16 विमान को शूट किया था और इस घटना के बहुत सारे प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद हैं। साथ ही इस घटना के इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मौजूद हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के एफ-16 विमान का उपयोग करने की पुष्टि हमारे सैन्य ठिकानों के करीब गिराए गए उसके बमों की साइट पर एमरॉम मिसाइल के टुकड़े मिलने से भी होती है। 

विज्ञापन


यह मिसाइल सिर्फ पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 विमानों में ही इस्तेमाल होती है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को बताना चाहिए कि वह अपनी एफ-16 विमान के गिरने से लगातार इनकार क्यों कर रहा है? रवीश ने यह जवाब उस सवाल के लिए दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि एफ-16 विमान के टुकड़े कहां हैं और इसके पायलटों का क्या हुआ था।

बता दें कि पाकिस्तानी वायुसेना के भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन करने पर उनकी भारतीय विमानों के साथ हुई झड़प के दौरान भारत का मिग-21 बाइसन क्रैश हो गया था, जिसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया था। दो दिन बाद अभिनंदन को छोड़ दिया गया था। अधिृकत सूत्रों के मुताबिक, क्रैश होने से पहले अभिनंदन के मिग-21 ने पाकिस्तानी एफ-16 जेट पर आर-73 मिसाइल लॉक कर निशाना साध दिया था, जिसके चलते वह विमान गिर गया था।
विज्ञापन


हमारी तरह पाक भी 2 भारतीय विमान गिराने का सबूत दे

पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जाता है कि इस डॉगफाइट (नजदीकी भिड़ंत) के दौरान उसकी वायुसेना ने दो भारतीय विमान गिराए थे। साथ ही वह भारतीय वायुसेना के  पाकिस्तानी एफ-16 विमान गिराने के दावे को भी नकारता रहा है। रवीश कुमार ने कहा, हमने सिर्फ एक विमान खोया था, यदि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसके पास दूसरा भारतीय विमान गिराने की वीडियो मौजूद है, तो उसने इंटरनेशनल मीडिया के सामने यह वीडियो एक सप्ताह से ज्यादा समय बाद भी पेश क्यों नहीं किया? 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें