फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में महिला पायलट का कथित उत्पीड़न वाले टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया

Sun, 10 Mar 2019 03:17 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर दिल्ली की एक महिला विमान चालक का कथित रूप से उत्पीड़न करने वाले 30 वर्षीय एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात जब 26 वर्षीय यात्री विमान चालक हवाई अड्डा परिसर में अपने वाहन का इंतजार कर रही थी, तो टैक्सी ड्राइवर एवं स्थानीय निवासी उन्नीकृष्णन ने उसपर अश्लील टिप्पणियां कीं। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को कहा, ‘‘हवाई अड्डे के प्रबंधक द्वारा हमें अग्रसारित की गई शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक जांच में हमें पता चला कि हवाई अड्डे पर गाड़ी चलाने के दौरान वह नशे में था। मामले की जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार टैक्सी ड्राइवर ने टैक्सी में बैठे हुए ही टिप्पणियां की और तुरंत अपना वाहन चलाकर वहां से भाग गया। महिला ने उसकी कार का नंबर लिख लिया।

महिला विमान चालक ने इसके बाद हवाई अड्डा प्रबंधक के पास शिकायत दर्ज कराई जिन्होंने उसे संबंधित पुलिस थाने को भेज दिया। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354A (अश्लील टिप्पणी करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें