फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा : बीजेपी से समर्थन के बाद गावडे से AAP ने खींचे हाथ

Mon, 16 Jan 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
गोवा में आम आदमी पार्टी ने रविवार शाम गोविंद गावडे से अपना समर्थन वापस ले लिया। गोविंद गावडे परियल विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। परियल सीट पर गोविंद को भाजपा का समर्थन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे घोर पाप बताते हुए अपना समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन


आप प्रवक्ता ऑस्कर रेबेलो ने कहा कि भाजपा का साथ चुनने के कारण पार्टी तत्काल प्रभाव से गोविंद गावडे से समर्थन वापस ले रही है। दीपक धावलेकर को परियल सीट से हटाना आवश्यक है लेकिन इसके लिए पार्टी भाजपा के साथ नहीं देगी। ऑस्कर ने यह भी कहा कि, भाजपा और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी पहले के तरह वापस साथ आ सकते हैं।
 
रेबेलो का कहना है कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। वह कांग्रेस के साथ भी हाथ मिला सकती है। हालांकि आप परियल सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतार रही है। 
विज्ञापन


उधर, बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि गावडे को समर्थन वोट न बिखरे, इसलिए पार्टी ने समर्थन करने का फैसला लिया है। जिससे परियल सीट पर एमजीपी अध्यक्ष पांडूरंगा धावलेकर उर्फ दीपक को हराया जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें