आम आदमी पार्टी (आप) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने गुरुवार को चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान 07 नवंबर को एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
उत्तर पूर्वी राज्यों के इंचार्ज राजेश शर्मा ने बताया कि मिजोरम आप के अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा को आइजोल उत्तर III निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जबकि वनलालमाविया वानचावंग को आइजोल पश्चिम-I, बियाकथिआंघलिमा आइजोल पश्चिम-III और लालनगैहौमा पचाऊ को आइजोल दक्षिण-I से उम्मीदवार बनाया गया है।