फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का उत्तराखंड सरकार पर हमला: कहा- न स्वास्थ्य मंत्री हैं न अस्पताल तो कैसे बचेगी नागरिकों की जान

Wed, 28 Apr 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला , नई दिल्ली

सार

आप प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी आंकड़े बता रहे सब बेहतर है, लेकिन जमीनी हकीकत में बहुत फर्क है। सरकारी दावों की माने तो  राज्य में इसके इलाज के लिए 38 कोविड अस्पताल और 415 कोविड केयर सेंटर हैं।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता नवीन पीरशालि - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की आम आदमी पार्टी इकाई ने राज्य में कोरोना प्रबंधन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा है कि सरकार कोरोना मामलों को लेकर बहुत ज्यादा लापरवाह है, लोगों को अस्पताल या दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। यही कारण है कि राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार सोई हुई पड़ी है।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता नवीन पीरशालि ने राज्य सरकार की स्वास्थय सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि  इस महामारी में राज्य सरकार महज 724 वेंटिलेटर की व्यवस्था के सहारे कोरोना की जंग लड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे रोजाना लगभग 5 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आप प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी आंकड़े बता रहे सब बेहतर है, लेकिन जमीनी हकीकत में बहुत फर्क है। सरकारी दावों की माने तो  राज्य में इसके इलाज के लिए 38 कोविड अस्पताल और 415 कोविड केयर सेंटर हैं।
विज्ञापन


जहां पर लगभग 31 हजार आईसोलेशन बेड हैं। कुल ऑक्सीजन बेड की क्षमता भी 3317 है, इनमें से 555 बेड पर कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। इसी तरह आईसीयू बेड की संख्या 815 है। इनमें से 119 आईसीयू बेड पर संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लेकिन कोरोना मरीजों को बिलकुल भी इलाज नहीं मिल रहा है जिससे साबित होता है कि सरकार के ये आंकड़े दिखावटी हैं और जमीनी सच्चाई इससे कोसों दूर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें