फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आरएसएस की शह पर हुआ आप कार्यकर्ताओं पर हमला'

Fri, 27 May 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में साइबर लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने की मांग लेकर अनशन पर बैठे छात्रों को समर्थन देने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला कायरतापूर्ण है। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। उनसे अभद्रता और मारपीट की गई। आरएसएस के विचारों का समर्थन करने वाले विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और प्राक्टर के इशारे पर यह हमला किया गया। ये बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को यहां प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में 27 मई को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन होगा। एक सप्ताह तक लगातार हम अपना विरोध दर्ज कराएंगे। 19 जून को आरएसएस की बुद्धि-शुद्धि के लिए वाराणसी में सद्बुद्धि रैली आयोजित की जाएगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी रैली में शामिल हो सकते हैं।

आप प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ सेल्फी विद डॉटर, बेटी बचाओ का पाठ पढ़ा रही है दूसरी तरफ उनके ही संसदीय क्षेत्र में आरएसएस के लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप प्रवक्ता संजय सिंह का आरोप, बीएचयू वीसी को बताया आरएसएस समर्थक

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आप प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ सेल्फी विद डॉटर, बेटी बचाओ का पाठ पढ़ा रही है दूसरी तरफ उनके ही संसदीय क्षेत्र में आरएसएस के लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। कहा कि विश्वविद्यालय को भगवागीरी और गुंडागर्दी का अड्डा बनाने का प्रयास हुआ तो जनता जवाब देगी। आरोप लगाया कि हैदराबाद, जेएनयू, इलाहाबाद और अब बीएचयू में घटनाएं साजिशन कराई जा रही हैं।

रात में अनशनकारी छात्रों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आप प्रवक्ता ने इसे अखिलेश और मोदी सरकार की सांठगांठ करार दिया। शासन-प्रशासन से मांग की कि हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। बताया कि वह राष्ट्रपति को इस घटना से अवगत कराएंगे।

आप प्रवक्ता ने इस दौरान दिल्ली की केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। भाजपा के साथ ही सपा, बसपा पर हमला बोला। शराबबंदी के बिहार के मुख्यमंत्री नितीश के फैसले को सराहा लेकिन दिल्ली में इसे लागू करने का सवाल टाल गए। यूपी के विधान सभा चुनाव में आप की सहभागिता के बारे में कहा कि इस बारे में जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान संजीव सिंह, मुकेश सिंह आदि नेता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें