फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का आरोप: आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने की खेल मंत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने राणा गुरमीत सिंह सोढी पर लगाए आरोप
  • सोढ़ी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने सोढी को तत्काल उनके पद से हटाकर उन पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को कहा कि राणा गुरमीत सिंह सोढी पर फिरोजपुर-फाजिल्का सडक़ पर अधिग्रहण हुई जमीन पर दो बार मुआवजा लेने के आरोप हैं। ये आरोप बेहद गंभीर हैं और ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें उनके पद से हटाकर मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए।

चीमा ने कहा कि राणा सोढी पर आरोप विपक्ष ही नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी लगा रहे हैं। इसलिए यह मामला बेहद गंभीर हो गया है और अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस मामले की पूरी जांच करानी चाहिए। इससे कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें