फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कर रही गठबंधन की कोशिश, कांग्रेस कर रही केजरीवाल पर हमला

Sun, 27 Jan 2019 08:20 PM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने स्पष्ट तौर पर यह कह दिया है कि आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। लेकिन अंदरखाने उसके नेता आज भी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। पार्टी नेता राजीव मेहरा और अलका लांबा के बयानों को आप की इसी कोशिश के मद्देनजर देखा जा रहा है। लेकिन आप की कोशिशों के बिलकुल अलग कांग्रेस लगातार अपने संगठन की मजबूती में लगी है और पार्टी अध्यक्ष शीला दीक्षित लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही हैं। उनके अध्यक्ष बनने के दिन से लेकर आज तक बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। 

विज्ञापन


इन बैठकों में शीला दीक्षित लगातार अरविन्द केजरीवाल पर हमले कर रही हैं और उनकी सरकार को 'नकारा' बता रही हैं। रविवार को पार्टी के चांदनी चौक जिले की एक बैठक में शीला दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों को यह बताने की जरूरत है कि नई सरकार ने दिल्ली के विकास को ठप कर दिया है। वायदा तो बहुत कुछ कर दिखाने की की गई थी, लेकिन इतने दिनों के अनुभव ने लोगों को ये बता दिया है कि उन्हें शासन करना नहीं आता है। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर स्थानीय डिस्पेंसरियों को ख़त्म किया गया है। शिक्षा के नाम पर ढेर सारी उपलब्धियों के बीच यह भुलाया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में लाखों की संख्या में छात्रों की संख्या में कमी आई है। 

पार्टी की बैठकों में वे सिर्फ केजरीवाल सरकार पर ही हमला नहीं कर रही हैं, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार भी उनके बराबर निशाने पर है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला चुनाव दिल्ली के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए बेहद अहम होंगे। इस चुनाव के महत्त्व को देखते हुए किसी भी चूक को जगह नहीं मिलनी चाहिए। लोगों को समझना चाहिए कि क्या उन्हें एक ऐसी सरकार चाहिए जो ऐसे फैसले लागू कर दे जिसकी कोई उपयोगिता नहीं है। शीला दीक्षित के मुताबिक़ जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसलों से देश की कमर टूट गई इसके बाद भी उसे एक सफल कदम के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन


लगभग हजार लोगों की भीड़ को पहले कार्यकारी अध्यक्ष हारून युसूफ ने संबोधित किया और लोगों से इस बात का आकलन करने की अपील की कि उन्हें पहली सरकार में ज्यादा लाभ मिल रहा था, या इस नई सरकार में ज्यादा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग ईमानदारी से इस बात का आकलन करें और फिर वोट दें। शीला दीक्षित ने कहा कि ट्रांसपोर्ट सुविधा को उन्होंने जहां छोड़ा था, उसमें हजारों बसों की कमी आई है। इसका नुकसान आम इंसान को ही हो रहा है। 

सभी जिलों में लगातार होगी बैठक

पार्टी के मीडिया इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली में संगठन की दृष्टि से 14 जिले बनाये गये हैं। आज पहली बैठक में चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष मुहम्मद उस्मान के नेतृत्व में बैठक की गई। इसके बाद बाकी के जिलों में क्रमानुसार शेष जगहों पर बैठकें आयोजित की जायेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें