फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Plane Crash: IATA ने कहा- AAIB की रिपोर्ट में दी गई जानकारी काफी मददगार, जांचकर्ताओं को मिले पूरा समय

Wed, 16 Jul 2025 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

AI Plane Crash: एअर इंडिया के विमान हादसे पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन संगठन आईएटीए ने बहुत उपयोगी बताया । सिंगापुर में आईएटीए प्रमुख विली वॉल्श ने कहा कि जांचकर्ताओं को पूरा समय मिलना चाहिए और रिपोर्ट समय पर जारी होनी चाहिए। उन्होंने समय पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी करने के लिए भारत सरकार की सराहना की और उम्मीद जताई कि अंतिम रिपोर्ट और भी विस्तृत होगी।
विज्ञापन
अहमदाबाद में विमान हादसा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया के विमान हादसे पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में उम्मीद से कहीं ज्यादा जानकारी दी गई है, जो काफी मददगार है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन संगठन आईएटीए (आईएटीए) ने बुधवार को यह बात कही। आईएटीए दुनिया की लगभग 340 एयरलाइन का समूह है, जिसमें एअर इंडिया भी शामिल है।
विज्ञापन


सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान आईएटीए के निदेशक जनरल विली वॉल्श ने कहा कि विमान दुर्घटनाओं की जांच ठीक तरीके से करने के लिए जांचकर्ताओं को पूरा समय मिलना चाहिए और यह भी जरूरी है कि रिपोर्ट समय पर प्रकाशित हो। 

ये भी पढ़ें: AI Plane Crash: 'पूरी पारदर्शिता और तथ्यों पर आधारित हो जांच', AAIB की रिपोर्ट पर पायलट संघ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार और एएआईबी की तारीफ करता हूं कि उन्होंने प्रारंभिक रिपोर्ट समय पर जारी की। इसमें जितनी जानकारी दी गई है, वह लोगों की उम्मीद से कहीं ज्यादा है, जो इस मामले को समझने में मदद करती है। अब सभी एयरलाइन और विमानन पेशेवर अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे, जिसमें और ज्यादा विस्तार से जानकारी होगी। 

वॉल्श ने यह भी कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि भारत सरकार और एएआईबी ने यह प्रारंभिक रिपोर्ट तय समय के भीतर प्रकाशित की। यह रिपोर्ट 12 जून को हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान हादसे से जुड़ी है, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। 

हादसे के 30 दिन बाद जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच सिर्फ एक सेकंड के अंतर में बंद हो गए, जिससे कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और विमान एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद परिवार से मिले शुभांशु, साझा की भावुक करने वाली तस्वीरें
विज्ञापन


हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट में किसी निष्कर्ष का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन कुछ जगहों पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह हादसा पायलट की गलती के कारण हुआ हो सकता है। इस तरह की बातों को कई पायलट संगठनों ने सख्ती से खारिज कर दिया है।

वॉल्श ने कहा कि विमानन उद्योग हमेशा से जानकारी साझा करने में बहुत पारदर्शी रहा है। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि किसी भी दुर्घटना या बड़े हादसे की पूरी और गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सभी लोग उससे कुछ सीख सकें। अभी तक जो थोड़ी-बहुत जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर लगता है कि अगर वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी होती, तो जांच में और ज्यादा मदद मिलती। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें