फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: इंडिगो के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग, इंजन में आई खराबी; दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट

Wed, 16 Jul 2025 10:49 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6271 के एक इंजन में सोमवार रात को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उड़ान की मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस ए-320नियो विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया।  
विज्ञापन


उड़ान संख्या 6ई-6271 ने रात 9 बजकर 52 मिनट पर मुंबई में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका है।  

ये भी पढ़ें: AI Plane Crash: IATA ने कहा- AAIB की रिपोर्ट में दी गई जानकारी काफी मददगार, जांचकर्ताओं को मिले पूरा समय
विज्ञापन


सूत्र ने बताया, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6271 के एक इंजन में उड़ान के दौरान खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसे मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। 

यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई
इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान संख्या 6E-6271 ने दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते समय ही विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। तुरंत सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो शीघ्र ही यात्रियों को लेकर रवाना होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: एअर इंडिया के बोइंग के सभी 787 विमानों की जांच पूरी, फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई खामी नहीं

अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुआ था एअर इंडिया का विमान
इससे पहले, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें विमान क्रैश होने के पीछे कई कारण बताए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें