फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शख्स ने सुरीली आवाज में गाया गाना तो चिड़िया ने भी दिया साथ, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Sat, 19 Dec 2020 08:30 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरीली आवाज सुन चिड़िया भी चहचहाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फोटो : Instagram - swastikmastaan
विज्ञापन

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जिस पर कोई भी छोटी-सी वीडियो कभी भी धमाल मचा सकती है। पहले भी कई वीडियो वायरल हुई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है। ऐसी ही एक और छोटी सी वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी सुरीली आवाज में गाना गाते दिखाई पड़ रहा है, जिसका साथ एक चिड़िया भी दे रही है।

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह शख्स कितनी मधुर आवाज में चिड़िया के सामने गाना गा रहा है। शख्स की आवाज को सुनकर चिड़िया चहक उठती है और चिड़िया की यह प्रतिक्रिया लोगों को काफी पसंद आ रही है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपनी वीडियो शेयर की है, जिसमें वो एक गाना गा रहा है। इस वीडियो पर शख्स ने विस्तार से कैप्शन भी दिया है।
 

वहीं वीडियो में चिड़िया कार के बोनट पर बैठी है और चिड़िया के पास ही वह शख्स खड़े होकर गाना गा रहा है। जैसे ही वह गाना गाता है, चिड़िया भी चहकने लगती है। वीडियो में देख ऐसा लगता है जैसे मानों चिड़िया उस व्यक्ति का साथ दे रही हो। इंटरनेट पर लोगों को यह खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन




एक इंटरनेट यूजर ने इसे आश्चर्यजनक बताया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर, मेरी मां ने आपके लिए प्यार और आशीर्वाद भेजा है।'  इसके अलावा एक यूजर ने लिखा,  'इस वीडियो को देखकर आंखें भर आईं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें