फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Delhi: 'टेरर फंडिंग-ट्रेंड्स एंड काउंटर मेजर्स' विषय पर चर्चा, एनआईए द्वारा आयोजित सम्मेलन का हुआ समापन

Fri, 06 Oct 2023 11:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, असम, गुजरात, आंध्र प्रदेश, दिल्ली पुलिस, पंजाब समेत कई राज्यों के अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन शुक्रवार को एनआईए और सभी राज्यों की आतंकवादरोधी दस्तों और सीटी इकाइयों के एकजुट और समन्वित प्रयास के साथ समाप्त हुआ। एनआईए ने कहा कि देश में आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए केंद्र और राज्य की खुफिया, सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां, आतंक के तंत्र को खत्म करने और आतंकी फंडिंग को रोकने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
विज्ञापन


'टेरर फंडिंग-ट्रेंड्स एण्ड काउंटर मेजर्स' विषय पर सत्र में एनआईए ने कहा एफआईयू-इंडिया और ईडी सहित राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिभागियों ने मामलों की जांच में सामने आए आतंकी वित्तपोषण के हालिया रुझानों पर चर्चा की। अधिकारियों ने फंडिंग पैटर्न के विश्लेषण के लिए फिन-टेक समाधानों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, असम, गुजरात, आंध्र प्रदेश, दिल्ली पुलिस, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल सहित लगभग 15 राज्यों के अधिकारियों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में आयोजित पांच विषयगत सत्र आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और कानून प्रवर्तन प्रतिक्रिया को समन्वित करने पर केंद्रित थे। आतंक जांच,आतंकी तंत्र को खत्म करने पर चर्चाएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें