फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता को पीएम मोदी पर गर्व, कहा- डेढ़ अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार

Sat, 03 Jun 2023 08:45 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress leader Sam Pitroda on PM Narendra Modi: सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में यह बयान ऐसे समय दिया है, जब राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच वार-पलटवार चल रहा है।
विज्ञापन
सैम पित्रोदा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री के सम्मान में वहां राजकीय रात्रिभोज भी होगा। इससे पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने उनकी यात्रा के पक्ष में बयान दिया है। पित्रोदा राहुल गांधी के साथ ही अमेरिकी दौरे पर गए हैं।

विज्ञापन





क्या कहा सैम पित्रोदा ने?
सैम पित्रोदा ने कहा, ''उनका स्वागत हो रहा है क्योंकि वे भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए नहीं कि वे भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। इन दो चीजों को अलग रूप में देखा जाना चाहिए। डेढ़ अरब की आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और मुझे इस पर गर्व है। मैं इसे लेकर नकारात्मक नहीं हूं।"

राहुल गांधी के बारे में क्या बोले पित्रोदा?
पित्रोदा ने कहा, ''वे (गांधी) जानते हैं कि हम (भारत) कहां सही कर रहे हैं, हम सभी इसके पक्ष में हैं। ...और आप देखिए, किसी ने मुझे बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री का बहुत स्वागत किया जा रहा है। मैंने कहा कि मैं इसके बारे में खुश हूं क्योंकि तमाम मतभेदों के बावजूद वे मेरे भी प्रधानमंत्री हैं।''
विज्ञापन


क्या यात्रा प्रायोजित है?
इस सवाल पर पित्रोदा ने न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, “एक झूठ यह है कि उनकी (राहुल गांधी की) पूरी यात्रा मुसलमानों की तरफ से प्रायोजित है। यह सब क्या है? चलिए मान लेते हैं कि यह यात्रा प्रायोजित है, तो क्या हुआ, वे भी तो भारत के नागरिक हैं। पहली बात तो यह कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। पूरी यात्रा के इंतजाम इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने किए हैं। करीब 17 कार्यक्रम हैं, जिनकी तैयारियां मैंने देखी हैं।''

जब मोदी और राहुल विदेश जाते हैं तो क्या अलग होता है, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी क्यों टिप्पणी कर रहे हैं?
सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पित्रोदा ने ही राहुल गांधी के अमेरिका दौरे की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी है। पित्रोदा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर भारतीय लोकतंत्र गलत दिशा में जाएगी तो कीमत पूरी दुनिया चुकाएगी। मुझे लगता है कि लोगों को इस बात को समझना होगा। इसके ये मायने नहीं हैं कि हम लोगों से कह रहे हैं कि आइए और हमारे लोकतंत्र को ठीक कीजिए। नहीं... अपने लोकतंत्र को हम खुद ठीक कर लेंगे, लेकिन बेहतर होगा कि आप सतर्क हो जाएं, क्योंकि इसका असर आप पर भी होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें