फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरप्राइज: ऑनलाइन ऑर्डर किए किलो भर सेब, सामान लेने स्टोर पहुंचे तो मिला 60 हजार का आईफोन

Sun, 18 Apr 2021 02:46 PM IST
Tanuja Yadav टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूके में रहने वाले एक शख्स ने ऑनलाइन सेब ऑर्डर किए लेकिन उसे सेब के साथ एक एप्पल आईफोन भी मिला। निक जेम्स ने बताया कि कंपनी ने एक प्रमोशनल कैंपेन के तहत उन्हें ये गिफ्ट दिया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीदे थे सेब, मिल गया आईफोन - फोटो : Twitter - @TreedomTW1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर कई मामले सामने आए, जिसमें देखा गया कि कुछ लोगों ने ऑनलाइन फोन की खरीदारी की लेकिन जब उनका सामान डिलिवर हुआ तो बॉक्स में या तो पत्थर निकला या कोई दूसरी भारी चीज। लेकिन यूनाइटेड किंगडम से एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसमें शख्स ने सेब ऑर्डर किए और डिलिवरी के समय उसे आईफोन एसई मिला। 

विज्ञापन


एक अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक, यूके में रहने वाले एक 50 साल के निक जेम्स ने ऑनलाइन ग्रॉसरी वेबसाइट टेस्को से सेब ऑर्डर किए थे। इसके बाद निक अपना सामान लेने के लिए घर के पास स्थित स्थानीय स्टोर में गए। वहीं निक को बताया गया कि उनके सामान के साथ एक सरप्राइज बॉक्स भी है। जेम्स ने जब ये बॉक्स खोला तो उसमें से आईफोन एसई निकला। 
 

निक को बॉक्स खोलते ही जो खुशी हुई, उसका कोई ठिकाना नहीं था। जेम्स ने अपनी खुशी का इजहार ट्विटर पर किया। निक जेम्स ने लिखा कि हमने सेब का ऑर्डर किया और हमें बदले में एप्पल आईफोन मिला। इसने मेरे बेटे का दिन बना दिया है। निक के साथ सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्हें वो सेब भी मिले, जो उन्होंने ऑर्डर किए थे। यानी उनके साथ कुछ धोखाधड़ी नहीं हुई। 
विज्ञापन


क्यों मिला आईफोन?
निक ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि मुझे लग रहा था कि यह सरप्राइज ईस्टर एग या कुछ और हो सकता है लेकिन जब मैंने बॉक्स खोला तो मैं हैरान रह गया। बता दें कि ये बॉक्स एक प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है। कंपनी अपने ग्राहकों को अलग-अलग गिफ्ट दे रही है। दूसरे ग्राहकों को भी कई गिफ्ट मिले। किसी को फिटनेस बैंड तो किसी को वायरलेस ईयरबड्स मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें