फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद: अदालत जा रहे वकील की कुछ बाइकसवारों ने गोली मारकर हत्या की

Mon, 25 Jun 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद जिले के नवाबगंज क्षेत्र में कौड़िहार से वकालत के सिलसिले में सोरांव तहसील जा रहे एक अधिवक्ता की आज मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कथित रूप से गोलीमार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार निवासी वकील लाल बचन सोनी सुबह करीब 10 बजे सोरांव तहसील जा रहे थे। पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लेहरा गांव के सामने हाई-वे पर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि वकील को घायल अवस्था में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अधिवक्ता के पुत्र पंकज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में सदाशिव उर्फ छोटे बच्चा को नामजद किया है और लिखा है कि सदाशिव ने उनके पिता को दो बार जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पंकज ने तहरीर में लिखा कि सदाशिव ने उनके पिता पर एक मामले में पैरवी छोड़ने का दबाव भी बनाया था।

आक्रोशित जिला अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया। जिलाधिकारी सुहास एल वाई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

जिलाधिकारी अधिवक्ताओं से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अधिवक्ता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं और वे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी के काम का बहिष्कार कर दिया और सोरांव तहसील में भी काम बन्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें