फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में 20 करोड़ के 50 किलो सोने से बनेगी दुर्गा प्रतिमा

Thu, 26 Sep 2019 03:52 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अगले महीने होने वाली दुर्गापूजा के लिए एक आयोजन समिति 50 किलो सोने की प्रतिमा तैयार कर रही है। इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए हैं। इसका काम आखिरी चरण में है। संतोष मित्र स्क्वायर पूजा समिति के पंडाल में 13 मीटर ऊंची इस प्रतिमा का काम चल रहा है।

विज्ञापन


बंगाल में पूजा चार अक्तूबर से शुरू होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष कहते हैं कि इससे पहले महानगर में कहीं सोने की प्रतिमा नहीं बनी थी। उन्होंने बताया कि समिति ने इतना सोना खरीदा नहीं हैं। एक से ज्यादा आभूषण निर्माताओं ने इसके लिए सोना मुहैया कराया है। प्रतिमा के सांकेतिक विसर्जन के बाद उनको यह सोना लौटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें