फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई बिल्डिंग हादसा : अब तक 14 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Wed, 17 Jul 2019 07:51 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
building collapsing in Mumbai - फोटो : ANI
विज्ञापन
लगातार बारिश से बदहाल हुई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार दोपहर के करीब 11: 40 बजे डोंगरी इलाके में चार मंजिला इमारत का आधा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोगों के अब भी इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डोंगरी टंडेल के बेहद सघन इलाके में इस कौसरबाग इमारत के ढहने की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। धूल का गुबार भी उड़ते हुए देखा गया। कई घायलों को हबीब और जेजे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बचाव अभियान में लगे हैं। 

चार मंजिला है। हादसा दोपहर के करीब 11:40 बजे हुआ, जब लोग इमारत में बने घरों में थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मलबे में 15 परिवारों के दबे होने की आशंका जताई।
विज्ञापन




एक मासूम को बचाया गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान सबसे पहले 6-7 साल के एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

संकरी गली होने के चलते बचाव कार्य में मुश्किलें

इमारत संकरी गली में होने के चलते राहत कार्य में परेशानी आ रही है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई है। गली में फायर ब्रिगेड के वाहन भी नहीं जा पा रहे हैं। ये टीमें पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं।

इमारत का आधा हिस्सा था जर्जर

संकरी गली में बनी इस इमारत के नीचे दुकानें बनी थीं, जबकि इसकी ऊपरी मंजिलों पर परिवार रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग छह परिवार इस इमारत में रह रहे थे। इमारत का आधा हिस्सा जर्जर था, जिसके गिरने की आशंका पहले से ही थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आसपास के लोगों में गुस्सा भी है। 

घटनास्थल पर राहत कार्य के लिए पहुंचे फायर अधिकारियों ने बताया कि जो इमारत गिरी है उससे सटी हुई एक और इमारत है। यह इमारत भी बेहद जर्जर स्थिति में है। इमारत गिरने के बाद इस बगल वाली इमारत के ढहने के कारण अब दूसरी इमारत के गिरने की आशंका भी तेज हो गई है। लोगों को इस इमारत से दूर हटाया जा रहा है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें