फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 वर्षीय किसान ने अपने खेत में बनाया मोदी का मंदिर, चाहकर भी प्रधानमंत्री से नहीं हो पाई मुलाकात

Wed, 25 Dec 2019 10:31 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाया मंदिर - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण योजनाओं से प्रभावित एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभांवित 50 वर्षीय किसान पी शंकर ने अपने खेत में पीएम मोदी का एक मंदिर बनाया है। वह रोजाना यहां आरती भी करते हैं। इराकुड़ी गांव के रहने वाले शंकर ने पिछले सप्ताह इस मंदिर का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन


64 वर्गफुट के इस मंदिर के निर्माण में 1.2 लाख रुपये की लागत आई है। यहां मंदिर के केंद्र में पीएम मोदी की मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति को बकायदा आरती के साथ तिलक लगाई जाती है और फूलों की माला पहनाई जाती है। इसके दोनों तरफ पारंपरिक दीप लगाए गए हैं। शंकर ने बताया कि मंदिर का निर्माण आठ माह पहले शुरू हुआ था। वो इसे जल्द से जल्द बनवाना चाहता थे, लेकिन कई बाधाओं के चलते इसके निर्माण में लंबा समय लग गया। अब उनकी इच्छा मंदिर में कुंभाभिषेक कराने की है।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं से उन्हें लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये मिले, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय बन गया। इसके अलावा शंकर को पीएम मोदी का व्यक्तित्व काफी पसंद है।
विज्ञापन


पीएम से मुलाकात करने के लिए वह अक्तूबर में चेन्नई के मामल्लापुरम गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि उनकी एक झलक पाकर ही वह काफी खुश हैं। वह पीएम से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने भाजपा के साथ जुड़ने को अपनी सहमति दे दी है। शंकर ने बताया कि वह आज जो भी हैं अपने दम पर बने हैं। खाड़ी देशों में कई साल संघर्ष करने के बाद वह अपने गांव में जमीन खरीद पाएं।

मंदिर में महात्मा गांधी की भी तस्वीर

पीएम मोदी के अलावा मंदिर में देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ ही महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेसी के कामराज, एआईएडीएमके के एमजी रामचंद्रन, जयललिता, तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर भी लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें