फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: जमातुल उलेमा सबाई के प्रतिनिधिमंडल ने की रजनीकांत से मुलाकात, एनपीआर पर हुई चर्चा

Sun, 01 Mar 2020 01:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
जमातुल उलेमा सबाई के प्रतिनिधिमंडल ने की रजनीकांत से मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में जमातुल उलेमा सबाई प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रजनीकांत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर मिलने के लिए पहुंचा था। मुलाकात के बाद जमातुल उलेमा के अध्यक्ष केएम बाकवी ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने रजनीकांत से मुलाकात की और एनपीआर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा, हमने एनपीआर के कारण मुसलमानों को होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। उन्होंने हमारी बात समझी और आश्वासन दिया कि मुसलमानों के बीच भय को दूर करने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे।

बता दें कि इससे पहले भारतीय हज एसोसिएशन के अध्यक्ष अबू बकर ने चेन्नई में रजनीकांत से मुलाकात की थी। अबू बकर ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हमने राज्य और देश में सामने आने वाली घटनाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें