फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू हादसे के एक दिन बाद चेन्नई में जलीं 176 कार, गैस संचालित कारों में हुए बम जैसे विस्फोट

Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
Fire in car parking
विज्ञापन
बंगलूरू एयरो शो के दौरान पार्किंग में खड़ी 300 कारें आग में जल जाने के अगले ही दिन रविवार को चेन्नई में ऐसा ही हादसा हुआ। चेन्नई के बाहरी इलाके में एक पार्किंग में खड़ी कारों में रविवार को अचानक आग लग गई। तकरीबन 4 घंटे बाद काबू में आई इस आग में 176 कार पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन

 
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कई कारें गैस से संचालित थीं, जिनके टैंक में आग लगने पर उनमें बम विस्फोट जैसे धमाके भी हुए। अधिकतर कारों के इंजन डीजल चालित थे, यदि इन गाड़ियों में डीजल के बजाय पेट्रोल होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इंजन और टायरों में आग लगने से भारी मात्रा में निकला जहरीला काला धुआं पूरे पार्किंग एरिया में भर जाने से बहुत सारे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। 

कई लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में कुल 208 कार खड़ी की गई थीं, लेकिन 7 फायर टेंडर और चार वाटर टैंकर लगाने के बावजूद 32 कार को ही बचाने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि जगह कम होने के चलते कारों को बंपर से बंपर मिलाकर खड़ा किया गया था। इससे आग को तेजी से फैलने का मौका मिला और ज्यादा कारों को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यहां भी सूखी घास को माना जिम्मेदार

बंगलूरू एयरो शो की खुले मैदान में बनी पार्किंग में लगी आग के लिए सूखी घास में जलती सिगरेट फेंकने को जिम्मेदार माना गया था, लेकिन चेन्नई में लगी आग के लिए भी दमकल कर्मियों ने आसपास खड़ी लंबी सूखी घास में सिगरेट आदि फेंकने को ही कारण बताया है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि इस पार्किंग एरिया में पहले भी कई बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें