फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: चांगलांग जिले में उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का जवान शहीद, दो घायल

Sun, 23 May 2021 03:22 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, ईटानगर

सार

  • पुलिस ने बताया कि असम राइफल्स की एक टुकड़ी नामपोंग सर्किल के लोंगवी गांव से करीब आठ-नौ किलोमीटर दूर एक इलाके में एक अभियान चलाते समय आतंकियों ने उन पर भारी की गोलीबारी
विज्ञापन
assam rifles - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-म्यांमार सीमा के निकट अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (केवाईए) के संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि असम राइफल्स की एक टुकड़ी नामपोंग सर्किल के लोंगवी गांव से करीब आठ-नौ किलोमीटर दूर एक इलाके में एक अभियान चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने उन पर भारी गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में राइफलमैन अवतार चकमा शहीद हो गए। सूत्रों ने बताया, घायलों की पहचान राइफलमैन बबलू और राइफलमैन बलदेव के तौर पर हुई है और उन्हें एयरलिफ्ट करके एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने इस घटना की पुष्टि की है। एनएससीएन (केवाईए) दरअसल एनएससीएन (के) से अलग हुआ एक समूह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें