फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल के शख्स ने 3 साल की बच्ची को बस में खींच कर किया रेप

Wed, 07 Mar 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Child Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
कोलकाता में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 45 वर्षीय पुरुष ने पार्किंग में खड़ी बस में तीन साल की बच्ची से रेप किया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि कोलकाता के पश्चिम नहर रोड पर एक लग्जरी कार पार्किंग में खड़ी थी। जहां एक शख्स ने 3 साल की बच्ची से रेप किया। पुलिस ने बताया की आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक निजी बस के हेल्पर शेख मुन्ना ने बस में नाबालिग को खींच लिया और अंदर से बस को लॉक करने के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया। स्थानीय निवासियों ने बच्ची को बचाया। इस दौरान लड़की को काफी खून बह रहा था। इसके बाद पीड़ित बच्ची को कोलकाता के आरजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची की स्थिति स्थिर बन हुई है।

जब यह वारदात हुई तब बच्ची अपने पांच साल के भाई के साथ खेल रही थी। इस दौरान आरोपी मुन्ना उसे बस के पास जाने के लिए लुभा रहा था, जैसे ही बच्ची बस के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे बस के अंदर खींच लिया। भाई ने बस का दरबाजा खटखटाया लेकिन आरोपी ने नहीं खोला। पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। 
विज्ञापन


इसके बाद कुछ पड़ोसियों को साथ पीड़िता की मां बस के पास पहुंची। बस का दरबाजा तोड़कर आरोपी और पीड़ित बच्ची को बाहर निकाला। पुलिस ने बाताया की बस की सीट पर काफी खून पड़ा हुआ था और बच्ची के सारे कपड़े खून में सने थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें