भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 99 फीसदी लोग भारत माता की जय बोलने पर सहमत हैं। पार्टी उन एक प्रतिशत लोगों को भी मना लेगी, जो यह नारा नहीं लगाना चाहते।शाह ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि संघ या भाजपा के दबाव में भारत माता की जय कहने की जरूरत नहीं है।
यह नारा संघ और पार्टी के सत्ता में आने के बहुत पहले से लगाया जा रहा है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनकी बात सुननी चाहिए।
हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि यदि उनकी गर्दन पर छुरी रख दी जाए, तब भी वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। जब शाह से पूछा गया कि क्या ओवैसी गद्दार हैं तो उन्होंने कहा कि कोई केवल एक काम से गद्दार नहीं हो जाता।