फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बारिश-बाढ़ से हालात बेकाबू, मृतकों की संख्या बढ़कर 97 पहुंची

Fri, 17 Aug 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गुरुवार को 30 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

केरल में लगातार हो रही तेज बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरूवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा त्रिशूर, कन्नूर और कोझिकोड़ में भी भूस्खलन होने की खबर है। 8 अगस्त से हो रही बारिश में अब तक कुल 97 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 55 मौतें केवल पिछले दो दिनों में हुई हैं।

विज्ञापन


केरल के कई जिलों में बाढ़ से स्थिति भयावह हो चुकी है। पथानामथिट्टा जिले के रन्नी में बाढ़ में फंसे 20 लोगों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर तिरुवनंतपुरम लाया गया है। 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी है और अब तक 1.5 लाख लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।

ट्रेन सेवा स्थगित, एयरपोर्ट बंद : तेज बारिश के चलते राजधानी में ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। कोच्चि में भी मेट्रो सेवा स्थगित कर दी गई है। पानी भरने के कारण कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को भी शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया, ‘उत्तरी पल्लकड़ के नेनमारा में गुरुवार सुबह भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में हालात बेहद गंभीर है। हम राहत और बचाव कार्य के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। पेरियार नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।’ इस बीच, ओडिशा सरकार ने केरल को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें