महिला प्रीमियर लीग का आगाज
शुरुआत खेल से। आज से महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का आगाज है। नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में 22 मैच होंगे। उद्घाटन समारोह में मशहूर रैपर हनी सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज परफॉर्म करेंगी। इसके बाद गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच शुरुआती मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मुंबई तो टीम इंडिया की उप कप्तान स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तानी करती नजर आएंगी। ( संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल दौरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। 9 जनवरी को वह सुबह चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) कोलकाता का दौरा करेंगे। वहीं, नादिया के कल्याणी स्थित एम्स में विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग, ट्रॉमा और आपातकालीन चिकित्सा विभाग और न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम का उद्घाटन करेंगे।
एयर प्यूरीफायर मामले पर सुनवाई
शुक्रवार को एयर प्यूरीफायर मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। कोर्ट ने सरकार को 10 दिनों में जवाब दखिल करने को कहा था। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर को 'मेडिकल डिवाइस' घोषित कर उस पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की जनहित याचिका (पीआईएल) का केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कड़ा विरोध किया गया था। ( संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
कफ सिरप मामले पर सुनवाई
कफ सिरप मामले में शुक्रवार को वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। कफ सिरप तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता और शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल को 3 जनवरी को अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक) मनोज कुमार की अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख नौ जनवरी तय की थी। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
हिमा दास का जन्मदिन
आज के दिन ही स्वर्ण परी के नाम से जानी जाने वाली हिमा दास का जन्म हुआ था। असम के एक छोटे से गांव कांधूलिमारी (नगांव जिला) में जन्मी हिमा फिनलैंड टेम्पेरे में आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।