फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कडापा जिले में चूने की खदान में विस्फोट से नौ की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Sun, 09 May 2021 02:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कडापा

सार

विस्फोट स्थल पर क्षत-विक्षत शव के टुकड़े बिखरे होने के कारण मृतकों की पहचान बहुत मुश्किल हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से कुछ पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र से थे। पुलिवेंदुला मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी का निर्वाचन क्षेत्र है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में शनिवार को चूने की खदान में धमाका होने से नौ लोगों की मौत हो गई। आंध्र पुलिस ने यह जानकारी दी। लेकिन पुलिस के मुताबिक केवल पांच शवों की पहचान हो पाई है। इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, 5 दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये व घायलों को 5 लाख रुपये देने का एलान किया।

विज्ञापन


विस्फोट स्थल पर क्षत-विक्षत शव के टुकड़े बिखरे होने के कारण मृतकों की पहचान बहुत मुश्किल हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से कुछ पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र से थे। पुलिवेंदुला मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी का निर्वाचन क्षेत्र है।

कडापा जिले के पुलिस अधीक्षक के अंबुराजन ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मामिल्लापल्ली गांव के बाहर स्थित चूना पत्थर की खदान में जिलेटिन की छड़ों की एक खेप उतारी जा रही थी। धमाका इतना तेज था कि खेप लेकर आया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन






उन्होंने बताया कि जिलेटिन की यह छड़ें बुडवेल से लाई गई थीं। दुर्घटनास्थल से एसपी ने बताया कि यह लाइसेंस प्राप्त खदान है और प्रमाणित संचालक द्वारा यह खेप लाई गई थी। धमाका तब हुआ जब छड़ों को वाहन से उतारा जा रहा था।

उन्होंने कहा कि हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चला है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कडापा जिले के अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है और मांग की है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए जिस प्रकार पिछले साल विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर में हुए स्टाइरिन गैस रिसाव के मृतकों को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें