फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का निधन, कोरोना ने छीन ली जिंदगी

Sun, 09 May 2021 01:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा  कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं। 
विज्ञापन
चेतन सकारिया - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का निधन हो गया है। खौफनाक कोरोना वायरस की चपेट ने उनकी जिंदगी छीन ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा  कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में चेतन सकारिया ने 7 विकेट हासिल किए थे। जनवरी 2021 के दौरान उन्होंने अपने भाई को खो दिया था। उस वक्त चेतन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे। 

बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वेदा कृष्णामूर्ति ने कोरोना वायरस की वजह से अपनी बहन वत्सला को खो दिया। उस दौरान वेदा का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, जबकि उनकी बहन संक्रमित थीं। भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी बहन की जिंदगी बचाने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा पिछले दिनों बंगलूरू के एक क्रिकेटर की मां का निधन कोरोना वायरस की वजह से हो गया। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में दहशत फैला रखी है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, 4 हजार से ज्यादा लोगों की रोजाना मौत हो रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें