फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid in India: 8822 नए कोरोना संक्रमित मिले, बीते तीन माह में एक दिन में सबसे ज्यादा केस, कोवॉक्सिन की बूस्टर खुराक कारगर

Wed, 15 Jun 2022 10:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई थी।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना केसों में उछाल आता जा रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे में 8822 नए केस मिले हैं। ये पिछले तीन माह में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय केस 3089 बढ़कर 53,637 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.35 फीसदी है। इस बीच, आईसीएमआर के एक अध्ययन के अनुसार कोवॉक्सिन की बूस्टर खुराक डेल्टा व ओमिक्रॉन के वैरिएंट के खिलाफ कारगर साबित हुई है। 

विज्ञापन


15 लोगों ने तोड़ा दम
बुधवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 15 लोगों की महामारी से मौत हुई। इसे मिलाकर देश में अब तक कुल 5,24,792 मौतें हो चुकी है। मंगलवार को नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई थी। 

संक्रमण दर में उतार चढ़ाव
पिछले कुछ दिनों की बात करें तो मंगलवार को छोड़कर देश में नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। इसी दिन दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन बुधवार को घटकर 2.35 फीसदी पर आ गई।
विज्ञापन


कोवॉक्सिन बूस्टर खुराक पर आईसीएमआर की यह राय
उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कोवॉक्सिन बूस्टर खुराक कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है। यह डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता को बढ़ाएगी और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीए.1.1 और BA.2 से सुरक्षा प्रदान करेगी। 


देश में कोरोना की ताजा स्थिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें