फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृहंता गिरफ्तार: 80 साल के पिता करना चाहते थे फिर से शादी, बेटे ने पिसाई के पत्थर से कुचल दिया सिर

Sat, 08 Jan 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

हत्या की वारदात 6 दिसंबर को हुई थी। आरोपी शेखर बोरहाड़े की गिरफ्तारी के साथ वारदात का अब राजफाश हुआ। उसी ने अपने पिता शंकर रामभाउ बोरहाड़े की जघन्य तरीके से हत्या की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने 47 साल के एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने 80 साल के पिता द्वारा पुनर्विवाह करने की मंशा से नाराज होकर पिसाई के पत्थर से सिर कुचलकर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


पुणे पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात 6 दिसंबर को हुई थी। आरोपी शेखर बोरहाड़े की गिरफ्तारी के साथ वारदात का अब राजफाश हुआ। पुलिस का कहना है कि उसी ने अपने पिता शंकर रामभाउ बोरहाड़े की जघन्य तरीके से हत्या की थी।

आरोपी शेखर पुणे के राजगुरुनगर वैशम्पयानालि क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसायटी में रहता है, उसके बुजुर्ग पिता दोबारा शादी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक मैरिज ब्यूरो में रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे नाराज होकर शेखर ने चाकू से उनका गला रेत दिया और फिर पिसाई के पत्थर से सिर कुचल दिया। आरोपी ने राजगुरुनगर थाने में दर्ज कराए बयान में कबूल किया है कि जब उसे पता चला कि उसके पिता पुनर्विवाह करना चाहते हैं तो वह गुस्से में आ गया और उन्हें मार डाला। आरोपी हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें