फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: वेल्लोर में आठ वर्षीय लड़के को बुरी तरह किया प्रताड़ित, पूरे शरीर को आग से दागा

Wed, 01 Sep 2021 07:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर

सार

  • बच्चे की गर्दन और जननांगों पर जलाए जाने के थे निशान, शरीर को जगह-जगह दागा गया
  • एक महिला ने आठ साल के बच्चे को लेकर गुड़ियातम पुलिस स्टेशन में शिकायत कराई दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के वेल्लोर में आठ वर्षीय लड़के को बुरी तरह प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस लड़के के शरीर पर जलाए जाने के कई निशान पाए गए। मामला प्रेम संबंध में बदले की भावना से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एक महिला आठ साल के एक बच्चे को लेकर गुड़ियातम पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। इस बच्चे की गर्दन और जननांगों पर जलाए जाने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, 33 साल के सेतु की शादी ईश्वरी से हुई थी और उसके 10 व 8 साल के दो बच्चे थे।

चार महीने पहले ईश्वरी ने अलग होने का फैसला किया। सेतु ने भी अपनी पड़ोसन वेनी के साथ उसी घर में रहना शुरू कर दिया। मंगलवार को 8 साल का बच्चा भागकर अपनी रिश्तेदार के घर पहुंच गया। महिला को बच्चे के गर्दन, पीठ, हाथ, पैर और जननांगों पर जले के निशान मिले। 
विज्ञापन


बच्चे ने बताया कि वेनी ने उसे प्रताड़ित किया और उसके शरीर को जगह-जगह दागा। इसके बाद वह बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें