फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daman And Diu: दीव में पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों पर वृद्ध महिला को पीटने का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीव

सार

Daman And Diu: दीव जिले में पारिवरिक विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय महिला की उसके परिजनों ने कथित तौर पर पिटाई की। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो व्यक्तियों को महिला को छड़ी से पीटते और थप्पड़ मारते देखा गया। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के दीव जिले में पारिवरिक विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय महिला की उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को बुचरवाड़ा गांव में घटना हुई। घटना के फुटेज में दिख रहा है कि दो लोग महिला को छड़ी से पीट रहे हैं और थप्पड़ मार रहे हैं। 
 
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सोनाबेन भगवान को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दीव के पुलिस अधीक्षक पीयूष फुलजेले ने कहा, 31 जुलाई को शाम करीब चार बजे हमें सूचना मिली कि मनीष प्रेमजी और प्रेमजी बाबू नाम के दो लोग एक वृद्ध महिला को पीट रहे हैं। महिला के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीव पुलिस थान में बीएनएस के प्रावधानों के तहत गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है। चूंकि यह गैर-संज्ञेय अपराध है, इसलिए अदालत की अनुमति के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें