फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: लावारिस कुत्तों से जुड़े मामले पर आज सुनवाई, शुक्र के नक्षत्र में बुध का गोचर और श्रीलंका में टी20

Wed, 07 Jan 2026 06:18 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज बुधवार, 7 जनवरी है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
7 जनवरी 2026 की घटनाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 7 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। दुनिया की नजरें वेनेजुएला में हो रहे घटनाक्रमों पर और रूस में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर रहेंगी। वहीं, भारत में कुछ अहम मामलों की अदालतों में सुनवाई होनी है। ज्योतिष में दिलचस्पी रखने वालों के लिए भी आज महत्वपूर्ण दिन है। 
विज्ञापन

एशेज: पांचवें टेस्ट का चौथा दिन
शुरुआत खेलों से। सिडनी में एशेज 2025-26 शृंखला खेली जा रही है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट का चौथा दिन है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 518 रन बनाकर इंग्लैंड पर 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए। मैच हर दिन भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है।  (पूरी खबर यहां पढ़ें)

पाकिस्तान टीम पहुंची श्रीलंका
उधर, पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर पहुंची है। यहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला टी20 डाम्बुला में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से देखा जा सकता है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलने वाला है। इसे देखते हुए यह सीरीज पाकिस्तान के लिए बहुत अहम है। 
 

रूस में आज क्रिसमस
पूरी दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाती है। वहीं, रूस ही ऐसा देश है, जहां आज 7 जनवरी को क्रिसमस मनाया जाता है। इसकी वजह यह है कि रूस में अलग कैलेंडर का अनुसरण किया जाता है।

इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 7 जनवरी 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह वैभव, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक हैं। ऐसे में जब बुद्धि, वाणी, व्यापार के कारक बुध शुक्र के नक्षत्र में जाएंगे, तो इससे कुछ राशि वालों को व्यापार, नौकरी, शिक्षा और वित्तीय मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन जातकों को करियर-कारोबार में नए सौदे और लाभकारी अवसर मिल सकते हैं।  (पूरी खबर यहां पढ़ें)

बिहार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस
बिहार हाईकोर्ट को आज मुख्य न्यायाधीश मिलने वाले हैं। जस्टिस संगम कुमार साहू को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शपथ दिलाएंगे। जस्टिस साहू इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे। 
सस्ती हाउसिंग स्कीम
डीडीए ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक और सस्ती हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। जनता आवास योजना के तहत द्वारका मोड़ के पास और छतरपुर मेन रोड पर महज 12.50 लाख रुपये के आसपास रेडी टू मूव फ्लैट मिल सकेंगे। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होगी।  (पूरी खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

आजम खान के दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में सुनवाई 
दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला की सात साल की सजा के खिलाफ दायर अपील पर रामपुर की अदालत में सुनवाई होगी। इसी के साथ डूंगरपुर-यतीमखाना मामले में भी सुनवाई होगी। (पूरी खबर यहां  पढ़ें)

लावारिस कुत्तों की देखभाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में लावारिस कुत्तों की देखभाल और उनसे जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर अहम सुनवाई होगी। इस मामले में आखिरी सुनवाई 18 दिसंबर को हुई थी। तब सर्वोच्च अदालत ने स्पष्ट किया था कि सभी आपत्तियों और दलीलों पर अगली सुनवाई के दौरान विस्तार से विचार किया जाएगा।

राहुल गांधी के बयान पर सुनवाई 
आज राहुल गांधी से जुड़े एक मामले में भी वाराणसी की अदालत में सुनवाई होने वाली है। आरोप है कि बीते साल सितंबर में राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों के लिए बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सिखों के लिए भारत में माहौल ठीक नहीं है। इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें