फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से नौ नक्सली गिरफ्तार, दिवाली से पहले बड़ी साजिश नाकाम

Sun, 16 Oct 2016 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नोएडा
विज्ञापन
noida naksali - फोटो : राज
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात करने के इरादे से छिपे नौ संदिग्ध नक्सलियों को शनिवार रात एटीएस की टीम ने दबोच लिया। इनमें दो महिलाएं हैं। नक्सलियों के कब्जे से हथियार, विस्फोटक सामग्री, एक वैगनआर कार समेत काफी संदिग्ध सामान जब्त किया गया। गिरफ्तार संदिग्ध में से दो वांछित इनामी नक्सली भी बताए जाते हैं। इनमें झारखंड लातेहार निवासी नक्सली कमांडर प्रदीप कुमार सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से एक नक्सली हाथ लगा था। उसी से पूछताछ के आधार पर हिंडन विहार में शनिवार को छापा मारा गया। दिल्ली से गिरफ्तार नक्सली को लेकर एटीएस की टीम ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। गेट खुलते ही कमांडो ने सभी को पकड़ा। तीन संदिग्धों ने कार में बैठकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन टीम ने घेरकर पकड़ लिया। संदिग्धों के पास से नक्शे व गोपनीय दस्तावेज भी मिले हैं।

एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, पिछले छह महीने पहले हिंडन विहार आटा चक्की गली नंबर-3 के एक मकान में संदिग्ध लोगों ने किराये पर मकान लिया था। पिछले काफी दिनों से सर्विलांस की मदद से एटीएम टीम गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सूत्र बताते हैं कि संदिग्ध नक्सली दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी वारदात के इरादे से शनिवार को एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही मुस्तैद थे कमांडो

- फोटो : gettty
एटीएस के कमांडो और अधिकारियों की टीम शनिवार सवेरे से ही इंतजार कर रही थी। रात करीब 8.30 बजे कई गाड़ियों में सवार कमांडो व टीम ने पूरे घर को घेर लिया और दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों को धर दबोचा। पूरे मकान की तलाशी लेने के बाद कमरे में मिले सामान को भी जब्त कर लिया गया और सभी को पूछताछ के लिए गुप्त स्थान पर ले जाया गया।  सूचना पाकर एसएसपी व एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। 

माना जा रहा है कि रविवार को पुलिस के बड़े आला अफसर प्रेसवार्ता करके घटना का खुलासा कर सकते हैं। मौके पर बरामद कार गाजियाबाद के किसी पवन कुमार झा के नाम बताई जा रही है। एटीएस के छापा मारते ही थाना सेक्टर-49 के हिंडन विहार के आसपास के लोग जमा हो गए। हालांकि शुरुआत में अफवाह फैली कि काले कपड़े पहले कमांडो ने आतंकवादी पकड़ लिए हैं, लेकिन देर रात इन्हें नक्सली बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें